अमिताभ बच्चन ने बेचा अपना बंगला, इस घर से जुडी थीं माता-पिता की यादें!

 | 
amitabh bachchan

बालीवुड के शहंशाह बिग बी अमिताभ बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बताया जा रहा है कि  बिग बी ने दक्षिण दिल्ली के सबसे पॉश इलाके गुलमोहर पार्क (Gulmohar Park) में स्थित अपने घर 'सोपान (Sopaan) को 23 करोड़ रुपये में बेच दिया है। 

इस घर को अमिताभ बच्चन का सबसे पहला घर बताया जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई में शिफ्ट होने से पहले अमिताभ बच्चन अपने माता-पिता के साथ इसी घर में रहते थे। सोपान अमिताभ की मां तेजी बच्चन के नाम रजिस्टर्ड था। 

Amitabh Bachchan
प्रतिकात्मक तस्वीर

आपको बता दे, दिल्ली के हौजखास के नजदीक इस घर में कभी अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन और उनके पिता हरिवंश राय बच्चन रहा करते थे। सोपान नाम से हरिवंश राय बच्चन ने किताब भी लिखा था। 

23 करोड़ में किसने खरीदा बिग बी का घर 'सोपान'?

बिग बी बीते कई सालों से पत्नी जया बच्चन के साथ मुंबई में ही रहते हैं। साथ ही उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी उनके मुंबई स्थित घर 'जलसा' में रहते हैं। अमिताभ मुंबई जाने से पहले अपने माता-पिता के साथ दिल्ली स्थित इसी घर में रहते थे। बाद में उनके माता-पिता भी उनके साथ मुंबई शिफ्ट हो गए थे। सालों से इस घर में कोई नहीं रह रहा था। 

amitabh bachchan
Image Source: Social media

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुलमोहर पार्क की इस प्रॉपर्टी को Nezone ग्रुप की कंपनियों के सीईओ अवनी बदर ने खरीदी है, जो बच्चन परिवार को 35 सालों से जानती हैं। अमिताभ का घर सोपान 418.05 स्क्वायर मीटर में फैला था। 

रिपोर्ट के अनुसार, अवनी बदेर दिल्ली के गुलमोहर पार्क में स्थित अमिताभ बच्चन के घर को तोड़कर दोबारा से अपनी जरूरत के हिसाब से बनवाना चाहते हैं। बदेर फैमिली कई सालों से साउथ दिल्ली में रह रही है और वो अपने ही घर के पास एक नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते थे, इसलिए उन्होंने बिना देरी करे अमिताभ बच्चन का घर खरीद लिया है। 

अमिताभ बच्चन के मुंबई में है 5 बंगले 

मुंबई में अमिताभ बच्चन के पहले से ही पांच बंगले हैं। अमिताभ अपने पूरे परिवार के साथ जलसा में रहते हैं। फैंस उनसे हर रविवार को यहीं मिलने आते हैं। यह करीब 10 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है।

amitabh bachchan
Image Source: Amar Ujala

अमिताभ बच्चन का जलसा बंगला मुंबई के जुहू में स्थित है। दूसरा बंगला 'प्रतीक्षा' है, जहां वे 'जलसा' में शिफ्ट होने से पहले रहते थे। उनका तीसरा बंगला 'जनक' है, जहां उनका ऑफिस है। जबकि चौथा बंगला वत्स है। जिसे उन्होंने बैंक को किराये पर दिया हुआ है।