'ऐ भारत का तिरंगा है.. कभी झुकेगा नहीं', अल्लू अर्जुन के स्वैग में डूबा न्यूयॉर्क...उमड़ी भारी भीड़!

 | 
allu arjun

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) भारत के सबसे बड़े फिल्म सितारों में से एक हैं। साउथ में उनका स्टारडम पहले से ही था लेकिन पुष्पा के बाद से वे न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी खूब लोकप्रिय हो चुके हैं। फिल्म 'पुष्पाः द राइज' की शानदार सफलता के बाद अभिनेता इन दिनों इस फिल्म के पार्ट 2 'पुष्पाः द रूल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा अभिनेता ने वीडियो साझा किया है, जिसमें वह तिरंगा परेड में शामिल होते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, अल्लू अर्जुन अपने न्यूयॉर्क दौरे (Allu Arjun New York Visit) को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें वे अमेरिका की गलियों में भारतीय ध्वज तिरंगा को फहराते दिख रहे हैं। जहां उन्होंने अमेरिका में भारतीय डायस्पोरा  द्वारा आयोजित प्रसिद्ध भारतीय वार्षिक कार्यक्रमों में से एक इंडिया डे परेड में देश का प्रतिनिधित्व किया।

ये भारत का तिरंगा है झुकेगा नहीं!

अभिनेता ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारत परेड दिवस के ग्रांड मार्शल का वीडियो शेयर किया है जिसमें वे तिरंगा फहराते दिख रहे हैं और बैकग्राउंड में ए आर रहमान का म्यूजिकल सॉन्ग 'वंदे मातरम' बज रहा है। जानकारी के मुताबिक, अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी देश के 75वें आजादी के जश्न को सेलिब्रेट करने न्यूयॉर्क गए थे। 

allu arjun
Image Source: @imsarathchandra

अल्लू अर्जुन यहां पर पत्नी स्नेहा रेड्डी समेत परेड में शामिल हुए थे। वीडियो में उन्हें राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लेकर लहराते हुए देखा जा सकता है। अल्लू अर्जुन न केवल परेड में शामिल हुए बल्कि उन्हें ग्रैंड मार्शल की उपाधि से भी सम्मानित किया गया। अभिनेता ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा- न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में ग्रैंड मार्शन होना एक सम्मान की बात थी।

allu arjun
Image Source: @imsarathchandra

आपको बता दे, 21 अगस्त यानी बीते दिन ही अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क की सड़कों पर तिरंगा फहराते दिखे और वहीं उन्होंने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस दौरान स्ट्रीट पर ही राष्ट्रगान जन गण मन भी हुआ और सभी लोगों का शुक्रिया किया। इसी दौरान उन्होंने कहा, "ये भारत का तिरंगा है झुकेगा नहीं!"


जब वहां भारतीय स्टार पहुंचे तो न्यूयॉर्क की सड़कें मंत्रों और पोस्टरों से भरी हुई थीं, जहां रह रहे भारतीय लोगों ने अपने फेवरेट आइकॉन स्टार का जोर-शोर से स्वागत किया। तस्वीर में आप अमेरिका में अल्लू अर्जुन की एक झलक देखने के लिए भीड़ देख सकते हैं। 

न्यूयॉर्क मेयर पर चढ़ा अल्लू अर्जुन का जादू!

allu arjun
Image Source: @alluarjun

तिरंगा फहराने के बाद अल्लू अर्जुन ने कुछ और नई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वे न्यूयॉर्क शहर के मेयर के साथ दिख रहे हैं। तस्वीर में उन्हें भी पुष्पा के आइकॉनिक स्टेप को कॉफी करते देख सकते हैं। अभिनेता ने लिखा, 'न्यूयॉर्क शहर के मेयर से मिलकर खुशी हुई, बहुत सपोर्टिव जेंटलमैन हैं.. सम्मान के लिए धन्यवाद श्री एरिक एडम्स...आगे उन्होंने पुष्पा स्टाइल में लिखा, Thaggede Le... '

टाइम्स स्क्वॉयर की स्क्रीन पर पुष्पा!


अल्लू अर्जुन के फैन पेजों पर भी उनकी वीडियोज की भरमार रही। एक वीडियो में वो न्यू यॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर की LED स्क्रीन पर भी दिख रहे हैं। उनके आने की खुशी में इंडियंस ट्रेडिशनल आउटफिट्स में न्यू यॉर्क की सड़कों पर दिखाई दिए। 

जल्द आएगी पुष्पा द रूल!


बात करें वर्क फ्रंट की तो फिल्म 'पुष्पा पार्ट टू' को लेकर मेकर्स और अभिनेता अल्लू अर्जुन शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अगस्त के आखिर तक इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। 21 अगस्त को पूजा आयोजन के साथ ही इस फिल्म का आधिकारिक रूप से ऐलान किया गया है। फिल्म के सीक्वल में भी रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं इंस्पेक्टर भंवर सिंह के रूप में फहद फाजिल भी दमदार भूमिका को आगे बढ़ाते नजर आएंगे।