आलिया भट्ट ने अपने सपनों के राजकुमार रणबीर कपूर संग करली शादी, देखिये वायरल वीडियो!

 | 
alia ranveer kappor marriage

बधाई हो! रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों आज शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस शादी के चर्चे महीनों से हो रहे थे। 13 अप्रैल को दोनों की मेहंदी सेरेमनी हुई थी और आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। परिवार के सदस्यों  की मौजूदगी में रणबीर और  आलिया ने सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंधे। 

शादी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, पूजा भट्ट, आकाश अम्बानी से लेकर कई सेलेब्स ने शिरकत की थी। कपूर और भट्ट परिवार खुशी से झूम रहा है। वंही इस ख़ुशी के मौके पर मीडिया बालो को भी लड्डू और मिठाई वांटी जा रही है। क्यूंकि आलिया भट्ट ने अपने सपनों के राजकुमार रणबीर कपूर से शादी जो कर ली है। 


आपको बता दे, वास्तु में रणबीर-आलिया की शादी की सभी रस्में हुईं, शादी तो हो गई अब विदाई बाकी है। बेटे रणबीर कपूर की शादी में भले ही दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर शारीरिक रूप से अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करा पाए, लेकिन शादी के दौरान उनकी तस्वीर को खास स्थान पर रखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोटो को फूलों से सजाया गया था।


आपको बता दे, आलिया और रणबीर की शादी में चार पंडित आए हैं। चारों मिलकर इस शादी को करवा रहे हैं. कपल के फेरे शुरू हो गए हैं। फेरों से पहले गायत्री मंत्र को सुना गया था। बताया यह भी जा रहा है कि करण जौहर ने आलिया और रणबीर के फेरों के बंधन की एक गांठ को बांधा है। 


कपल की शादी संपन्न होते ही वेडिंग सेरेमनी की इंसाइड फोटोज का आना शुरू हो गया है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तस्वीर शेयर की है. जिसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर के साथ करण जौहर नजर आ रहे हैं। 


हालांकि इसी बीच आलिया की थ्रोबेक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें फेमस मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा के साथ नज़र आ रही हैं। 


रणबीर और आलिया की शादी से पहली फोटो सामने आ गई है। इस फोटो में आलिया के पिता महेश भट्ट और बड़े भाई राहुल भट्ट को देखा जा सकता है। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 


आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी का रिसेप्शन 16 और 17 अप्रैल को करने वाले थे। लेकिन इसके ना होने की खबरे सामने आ रही है। मगर आगे क्या होगा कपूर खानदान में कोई नहीं जानता। रिसेप्शन हो भी सकता है और नहीं भी। 


रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी अभी पूरी भी नहीं हुई है। लेकिन विकिपीडिया ने पहले ही दोनों को पति और पत्नी करार कर दिया है। रणबीर और आलिया को गूगल करने पर विकिपीडिया उन्हें पति-पत्नी बता रहा है।