अक्षय कुमार ने पंकज त्रिपाठी संग शूटिंग सेट से पोस्ट किया VIDEO, लोग बोले- 'हर-हर महादेव'

 | 
akshay kumar

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इंडस्ट्री के सबसे बिजी कलाकारों में से एक हैं। तभी तो उनकी बैक टू बैक फिल्में रिलीज होती हैं। अक्षय इन दिनों सूर्यवंशी और रामसेतु जैसी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने 'ओह माय गॉड 2' (OMG 2) का भी ऐलान कर दिया। इतना ही नहीं इसका पोस्टर भी रिलीज कर दिया, जिसमे अक्षय भगवान शिव के रूप में नजर आते दिख रहे है। 

akshay kumar
Image Source: Mint

लेकिन इसी बीच उन्होंने 'ओह माय गॉड 2' (OMG 2) के सेट से एक वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो में अक्षय कुमार अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के साथ नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। 

यंहा देखिये अक्षय कुमार का वायरल वीडियो 


अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) वीडियो में महाकालेश्वर मंदिर के बाहर नजर आ रहे हैं।  इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा: "ब्रह्मांड का प्रारम्भ जहां ब्रह्मांड का प्रस्थान जहां आदि और अनंत काल के स्वामी, भगवान महाकाल के आशीर्वाद लेने तपस्वियों की नगरी उज्जैन पहुंचे मैं और मेरे मित्र पंकज त्रिपाठी।" आपको बता दे, अक्षय का ये वीडियो कुछ ही घंटो में वायरल हो गया। 

अक्षय ने रिलीज किया पोस्टर 


एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपनी अपकमिंग फिल्म OMG 2 का पोस्टर रिलीज कर दिया। उन्होंने इसी के साथ फिल्म से अपना लुक भी शेयर किया जिसमें वे शिव रूप में नजर आ रहे हैं। 

अक्षय की OMG 2 की स्टार कास्ट?

Omg akshay kumar

'ओह माय गॉड 2' (OMG 2) में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के साथ-साथ यामी गौतम मुख्य किरदार में दिखेंगे। पोस्टर को देख अंदाजा लगाया जा रहा कि इस बार एक्टर भगवान शिव के रूप में दिखेंगे। ओह माए गॉड फिल्म की बात करें तो ये मूवी साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार के अपोजिट परेश रावल नजर आए थे। भगवान के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए परेश रावल के कैरेक्टर कांजीलाल जी मेहता को बहुत पसंद किया गया था। 

akshay kumar omg 2

वंही इस बार अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे, और अक्षय कृष्णा नहीं महादेव बनेगे। अब देखने वाली बात होगी कि इस पार्ट की कहानी क्या है और फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है या नहीं। फिल्म की शूटिंग उज्जैन में की जा रही है जहां फिल्म की कास्ट शामिल है।