लखनऊ में ऑनस्क्रीन बहनो के साथ शॉपिंग करते दिखे अक्षय कुमार, वीडियो हुआ वायरल!

अभिनेता अक्षय कुमार अपने फैंस को इस रक्षाबंधन उपहार देने के लिए तैयार हैं। यह उपहार उनकी फिल्म 'रक्षाबंधन' है। भाई-बहनों को समर्पित फिल्म को रक्षाबंधन के अवसर पर रिलीज किया जा रहा है। अभिनेता अक्षय कुमार आजकल अपनी रक्षाबंधन के ताबड़तोड़ प्रमोशन में व्यस्त हैं और बह फिल्म प्रमोशन के लिए शहर दर शहर घूम रहे हैं। इसीक्रम में अभिनेता अक्षय कुमार निर्देशक आनंद एल राय और अपनी आनस्क्रीन चार बहनों के साथ लखनऊ पहुंचे।
गोमती नगर के होटल हायत रीजेंसी में रक्षाबंधन की टीम ने फिल्म को लेकर अपनी बात भी रखी। साथ ही लखनऊ में उन्होंने जमकर मस्ती की। यहां स्कूली बच्चों के साथ अक्षय कुमार ने डांस भी किया। साथ ही हजरतगंज में अपनी आनस्क्रीन बहनों के लिए शापिंग भी की। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लखनऊ में शापिंग का वीडियो भी शेयर किया है।
अक्षय कुमार का बहनों के साथ शॉपिंग का VIDEO!
अक्षय कुमार अपनी आनस्क्रीन बहनों के साथ हजरतगंज की एक दुकान में चिकनकारी वाले सूट की खरीदारी करने पहुंचे। तीनों आनस्क्रीन बहनों ने यहां जमकर खरीदारी की। शापिंग का वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- 'आज ले आया अपनी बहनों को नवाबों के शहर...लखनऊ शापिंग कराने, लगे हाथ अपनी भी थोड़ी शाॅपिंग कर ली।'
Jo mazaa behno ke saath bachpan ke khel khelne mein hai uska koi muqabla nahi. Reliving these childhood memories with my onscreen sisters as we head to Pune for promotions 💕#RakshaBandhan…8 days to go!#RakshaBandhan11August pic.twitter.com/GHXoDCbvA4
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 3, 2022
After Meeting With So Much Fans in Kolkata and Lucknow Now Akshay Kumar and Team Raksha Bandhan in Delhi #RakshaBandhanInDelhi pic.twitter.com/DMCFoso8PW
— Oggy Bhaiyya And 69 Others (@oggybhaiyya69) August 9, 2022
Akshay Kumar has something more to say. “ Honestly, filmmaking is a cakewalk, par promotions bache ki jaan le lete hai.”
— f.u.n.n.y.a.s.f.u.c.k (@prakhar2602) August 9, 2022
The team is heading towards Kolkata and then they will go to Lucknow and Delhi#RakshaBandhanInDelhi pic.twitter.com/JNRiegpiyS
Great news for Lucknow fans Akshay kumar is in Lucknow with his crew for promotion of his upcoming film 🤩 #RakshaBandhanInLucknow pic.twitter.com/M6OJnUAe35
— ANKIT (@NeerajChamyal1) August 8, 2022
अक्षय कुमार का यह वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दे, फिल्म में अक्षय की बहनो का किरदार सादिया खतीब, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत और सहजमीन कौर निभा रही हैं। रक्षाबंधन फिल्म भाई-बहन के अनमोल रिश्ते पर आधारित है। फिल्म के जरिए दहेज प्रथा पर भी प्रहार करने का प्रयास किया गया है। फिल्म को रक्षाबंधन के मौके पर 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।
लखनऊ से पैक करा ले गए टुंडे कवाव!
अक्षय कुमार ने कहा था कि मैंने लखनऊ में जाली एलएलबी, टायलेट एक प्रेम कथा समेत बहुत सी फिल्मों की शूटिंग की है। लखनऊवालों से मुझे बहुत प्यार मिलता है। यहां के कबाब का तो मैं दीवाना हूं। इसलिए अक्षय कुमार और रक्षाबंधन की पूरी टीम ने बताया कि वह लोग लौटते समय टुंडे कबाब लेकर जा रहे हैं। दरअसल, टीम कोलकाता से सीधे लखनऊ में प्रमोशन के लिए अपने निजी जेट से आई थी। ऐसे में उनके पास रुकने का समय नहीं था तो कबाब पैक करा लिया।
अक्षय बोले मेरे करियर की सबसे अच्छी मूवी है रक्षाबंधन!
'रक्षाबंधन' मेरे कैरियर की सबसे अच्छी मूवी है। इसमें सबने बहुत ही अच्छा काम किया है। अपनी फिल्म रक्षाबंधन के प्रमोशन के लिए लखनऊ आए अक्षय कुमार ने ये बात कही। अक्षय बोले, यह एक साधारण इंसान की कहानी है, जिसे साधारण तरीके से ही बताया गया है। साधारण चीजों में ही आनंद है।
Video: @akshaykumar sir grooving on #SaudaKharaKhara with students in Jaipuria Institute, Lucknow today. pic.twitter.com/JtPMEuqXLw
— Akshay Kumar 24x7 (@Akkistaan) August 8, 2022
उन्होंने कहा कि फिल्म में हमने भाई-बहन के अटूट प्यार और भावनाओं का खूबसूरत तड़का लगाने की कोशिश की है। अपनी चार बहनों की जिम्मेदारी लिए एक भाई अपने जीवन में किन मुश्किलों से गुजरता है और कैसे अपने अरमानों को नजरअंदाज करता चला जाता है, यह वाकई में देखने लायक होगा।
Lucknow is on their feet to see Akshay Kumar and the cast of Rakshabandhan, can't wait for this one
— chill🅰️🅰️x1 (@X1Chill) August 8, 2022
#RakshaBandhanInLucknow pic.twitter.com/dnfC6M3FXP
रक्षाबंधन फिल्म के प्रमोशन के सवाल पर अक्षय कुमार ने कहा, "फिल्म रिलीज होने से पहले प्रमोशन के लिए सिर्फ 10 दिन का समय होता है। इसी में हमको अपने फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाना भी होता है। अक्षय बोले फिल्म रिलीज करना बड़ी बात नहीं है। फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाना और उनको सिनेमा हाल तक ले आना यह बड़ी बात है।
हर राज्य में बने फिल्म सिटी!
Akshay Kumar, Aanand L Rai & team 'Raksha Bandhan' reach Lucknow! pic.twitter.com/WRZGjnb1fo
— CineBlues (@CinebluesCom) August 9, 2022
उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी निर्माण के प्रश्न पर अक्षय कुमार ने कहा कि फिल्म सिटी का निर्माण तो हर जगह होना चाहिए। हर शहर में फिल्मों का निर्माण होना चाहिए। हर भाषा में फिल्में बननी चाहिए। यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि फिल्में हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाती हैं।
अक्षय बोले- आमिर और मेरी दोनों की फिल्म सफल होगी
रक्षाबंधन और आमिर खान की मूवी लाल सिंह चड्ढा एक ही दिन रिलीज हो रही है। इसको लेकर भी अक्षय से सवाल किए गए। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, "हम चाहते हैं कि यह दोनों मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हो और भारतीय सिनेमा को एक नई ऊंचाई पर लेकर जाए। दोनों मूवी का ब्लॉकबस्टर साबित होना बॉलीवुड के लिए एक अच्छी खबर होगी।"