पंजाब में क्यों हो रहा है अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' का विरोध?

 | 
akshay kumar film suryavanshi

केंद्र सरकार के खेती कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने शुक्रवार को अमृतसर के मानांवाला टोल प्लाजा पर बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का पुतला जलाया। किसानों ने यह प्रदर्शन अक्षय कुमार की शुक्रवार को ‘सूर्यवंशी’ फिल्म रिलीज होने के बाद किया। फिल्म सूर्यवंशी शुक्रवार, 5 नवंबर को देशभर के सिनेमा घरों में रिलीज हो गई। 

किसान संगठन पंजाब के कई हिस्सों में इस फिल्म को चलने नहीं दे रहे। किसानों ने बड़े स्तर पर इस फिल्म का बहिष्कार किया है। ट्विटर पर  #BoycottSooryavanshi ट्रेंड करा रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हक में प्रचार किया है। अक्षय कुमार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नजदीकियां हैं। 

अक्षय कुमार का फूका पुतला 

akshay kumar film suryavanshi
Image Source: Dainik Jagran

जिस बैनर के नीचे यह फिल्म बनी है, उसे भी प्रधानमंत्री का सपोर्ट है। किसानों ने कहा कि अक्षय कुमार खुद को पंजाबी बताते हैं मगर उन्हें पंजाबियों के दर्द से कोई वास्ता नहीं है। वह तो पीएम मोदी का इंटरव्यू तक ले चुके हैं। ये भी कहा जा रहा है कि ये विरोध और बढ़ने वाला है।  

संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान शुक्रवार सुबह मानांवाला टोल प्लाजा पर जमा हुए। यहां मौजूद किसान नेता दिलबाग सिंह ने कहा कि फिल्म में अंबानी और अडानी ग्रुप का पैसा भी लगा है। अक्षय कुमार की इस फिल्म को वही चैनल प्रमोट कर रहा है, जिसे PM मोदी का सपोर्ट है। इसके बाद किसानों ने अक्षय कुमार का पुतला जलाया।

बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही ‘सूर्यवंशी’

akshay kumar film suryavanshi
Image Source: Social Media

अक्षय कुमार की चर्चित फिल्म सूर्यवंशी इस बक्त बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। पहले दिन ही फिल्म ने 26 करोड़ की कमाई की। फिल्म में अक्षय के अलावा रणवीर सिंह, अजय देवगन और कटरीना  कैफ हैं। सूर्यवंशी को देशभर में 4000 से भी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। वहीं दुनियाभर में यह फिल्म 5200 स्क्रीन पर रिलीज की गई है।