पति जेल में... तो पत्नी शिल्पा शेट्टी ने जयकारे लगाते हुए माता वैष्णो देवी के दरबार में टेका माथा

 | 
Shilpa Shetty

पोर्नोग्राफी मामले में बुधवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसी बीच अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की रिहाई के लिए माता वैष्णो देवी के दरबार में अरदास लेकर माथा टेकने के लिए पहुंची। यहां से एक्ट्रेस की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं।

Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी इन दिनों पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के कारण परेशान हैं ऐसे में राज और अपने पूरे परिवार के लिए मन्नत मांगने के लिए शिल्पा वैष्णो देवी में दर्शन करने के लिए पहुंची हैं। शिल्पा शेट्टी बुधवार को कटरा पहुंची थीं जहां से पुलिसकर्मियों के साथ एक्ट्रेस घोड़े पर सवार होकर मंदिर के दर्शन करने पहुंची। इसी दौरान मीडिया को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा:-

'मैं यहां आकर बहुत खुश हूं, देवी- देवताओं के आह्वान से मैं यहां आ सकी हूं।'

अभिनेत्री माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने कटरा पहुंची थीं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी को घोड़े की सवारी करते देखा गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने के लिए 13 किलोमीटर की पैदल यात्रा की है। 


शिल्पा शेट्टी मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद कोल कंडोली मंदिर नगरोटा पहुंची। कोल कंडोली मंदिर के बाहर फूल खरीदते हुए शिल्पा शेट्टी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान शिल्पा शेट्टी 'जय माता दी' का जाप करते दिखीं।

shilpa Shetty

उन्होंने पूरी वैष्णो देवी यात्रा को इंस्टाग्राम की स्टोरी में डॉक्यूमेंट किया है। इस दौरान उन्होंने वैष्णो देवी की हरियाली से लेकर उन्होंने घोड़े पर बैठने के बाद की एक क्लिप डाली थी, जो बहुत ही मजेदार है। 

Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी वीडियो में वैष्णो देवी के आस पास की खूबसूरती और हरियाली को भी दिखाती हैं। शिल्पा इन तस्वीरों में नारंगी रंग की सूट में नजर आ रही हैं वहीं, उनकी दोस्त पिंक कलर की सूट में बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। उन्होंने अंतिम में लौटते वक्त का एक और टनल का वीडियो डाला है। इसके बाद उन्होंने फ्लाइट से विंडो की तस्वीर भी डाली है। 

गणेश चतुर्थी पर घर लाइ थी बप्पा 


गणेश चतुर्थी के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया था और डेढ़ दिन तक विधि-विधान से विसर्जन भी किया। गणपति बप्पा का विसर्जन करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ था।

शिल्पा के पति के क्या हाल है?

Shilpa shetty Husband raj kundra
Image source: Dainik Bhaskar

बता दे, शिल्पा शेट्टी उस दिन वैष्णो देवी में दर्शन करने पहुचीं थीं जिस दिन राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने मजिस्ट्रेट की एक अदालत में 1,500 पन्नों की चार्ज शीट दायर की गई। मुंबई की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में अप्रैल महीने में 9 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। जिसके बाद 19 जुलाई को राज कुंद्रा और रायन थोर्प को गिरफ्तार किया गया। फ़िलहाल राजकुंद्रा जेल में है और पुलिस जांच कर रही है।