रवीना टंडन ने निभाया बेटे का फर्ज: पिता के अंतिम संस्कार की सारी रस्में नम आंखों से की!

 | 
raveena tondon

एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता और डायरेक्टर रवि टंडन (86) का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित घर पर शुक्रवार सुबह अंतिम सांसें लीं। रवीना टंडन ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी थी। मीडिया खबरों के अनुसार, रवीना के पिता बढ़ती उम्र संबधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 

raveena tondon father ravi tondon passed away

उनके निधन की जानकरी उनकी बेटी रवीना ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। पिता का अंतिम संस्कार रवीना ने ही किया। वहीं सोशल मीडिया पर रवीना की तस्वीरें सामने आईं हैं जहां वे अंतिम क्रिया करती नजर आ रही हैं। 

रवीना ने शेयर की इमोशनल पोस्ट


रवीना टंडन ने निधन की खबरे देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है:- "आप हमेशा मेरे साथ वॉक करोगे, मैं हमेशा आपकी रहूंगी। आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे। लव यू पापा।"

रवीना टंडन ने निभाया बेटे का फर्ज 


शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रवि टंडन के शव को एम्बुलेंस से उतारा गया और अंतिम क्रिया को प्रारंभ किया। बता दें कि रवीना टंडन ने ही अपने पिता की अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की है। उनके साथ उनके पति अनिल थडानी और भाई राजीव भी नजर आए। 

raveena tondon father ravi tondon passed away
Image Source;Amar Ujala

रवीना की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही हैं। सामने इन तस्वीरों में अभिनेत्री अपने पिता के पार्थिव शरीर के आगे अग्नि की हांडी लेकर चलती नजर आ रही हैं।

ravi tondon
Image Source;Amar Ujala

इसके अलावा तस्वीरों में अभिनेत्री नारियल फोड़ने की रस्म भी निभाती दिख रही हैं। साथ ही अभिनेत्री समाज को एक संदेश देते हुए रूढ़िवादी सोच तोड़ती भी नजर आईं। रवीना के इस कदम ने लोगों का दिल जीत लिया है।

रवीना टंडन के पिता की जर्नी 

रवि टंडन का उनका जन्म 17 फरवरी 1935 को उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में एक पंजाबी फैमिली में हुआ था। वो बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपर हिट फिल्में बनाईं हैं। उनके करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों का निर्देशन किया है।  जिसमें मुख्य शामिल हैं- अनहोनी, नजराना, मजबूर, खुद्दार, जिंदगी। 


आपको बता दे, निर्देशक रवि टंडन का शुक्रवार सुबह करीब पौने चार बजे अपने आवास पर निधन हो गया। पिता के निधन के बाद अभिनेत्री ने अपने पिता की तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट भी लिखा।