तलाक की अफवाहों के बीच आया प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन, पति के वीडियो पर किया कमेंट वायरल!

 | 
priyanka chopra and nik jonas

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों की तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान-परेशान कर दिया है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम बायो से पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया है, जिसके बाद प्रियंका और निक की तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो गईं और दोनों के फैंस के बीच हलचल मच गई। 

प्रियंका-निक की तलाक की खबरों ने फैंस को किया हैरान

priyanka chopra

दोनों के अलगाव की चर्चा का बाजार गर्म है। फैंस इस बात को लेकर भी कंफ्यूज हैं कि आखिर प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने लविंग हसबैंड का सरनेम क्यों हटाया है। आपको बता दे, इससे पहले भी प्रियंका और निक के बीच तलाक की खबरें आ चुकी हैं। लेकिन प्रियंका ने हर बार अपनी तस्वीरों ने लोगों को जवाब दिया है कि दोनों के बीच प्यार बरकरार है। 

लेकिन ये पहला मौका है जब प्रियंका ने अपने पति का सरनेम अपने नाम से हटाया हो। क्योंकि इससे पहले प्रियंका को हमेशा गर्व के साथ अपने नाम में जोनस कहते देखा गया है। लेकिन इस बार ऐसा क्या हुआ जो पीसी ने अपना सरनेम बदल दिया, इसका जवाव दिया उनकी माँ मधु चोपड़ा ने। 

प्रियंका की मां ने दी प्रतिक्रिया

madhu chopra and priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा को अक्सर अमेरिका में अपनी बेटी और दामाद के साथ समय बिताते देखा गया है। वह निक को अपने बेटे की करह ही मानती  है। ऐसे में जैसे ही प्रियंका के तलाक की खबरे आईं तो उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एक्ट्रेस की मां ने प्रियंका और निक की तलाक की खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है। उन्होंने इस खबर को बकवास बताया है और अफवाह न फैलाने की गुजारिश की है। उनके मुताबिक दोनों के बीच सब सही है और प्रियंका-निक तलाक नहीं ले रहे है। 

priyanka chopra

एक्ट्रेस की मां ने लोगों से अपील भी की है कि वो इस तरह की झूठी खबरें ना फैलाएं। मधु चोपड़ा के प्रियंका की तलाक की अफवाहों को गलत बताने के बाद एक्ट्रेस और निक के फैंस ने राहत की सांस ली है। हालांकि, फैंस अभी भी स्टार कपल के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने दिया अफबाहो का इस तरह जवाव 

दरअसल, निक जोनास (Nick Jonas Video) ने कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें निक को हार्ड वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा ने तमाम रुमर के बीच इस पोस्ट पर कमेंट किया है। जो तलाक की अफवाहों को खारिज करता है। 

priyanka chopra and nik jonas

दरअसल, निक जोनस ने हाल ही में जिम में वर्कआउट करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। उनके इस वीडियो पर प्रियंका ने कमेंट कर लिखा, " Damn! मैं बस तुम्हारी बांहों में मर गई।"

प्रियंका ने अपने इस कमेंट से बता दिया है कि वे निक जोनस से बहुत प्यार करती हैं और दोनों अलग नहीं हो रहे हैं। उन्होंने अपने कमेंट में इच्छा जताई है कि वह जिंदगी भर अपने पति के साथ रहना चाहती हैं और उनकी बांहों में मरना चाहती हैं। 

शादी के हुए तीन साल

Happy B’day Priyanka Chopra: फिल्मों से लेकर रियल एस्टेट तक चलता है एक्ट्रेस का सिक्का, इतनी है इनकम

प्रियंका और निक जोनस की शादी को तीन साल हो गए हैं। 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में दोनों ने हिन्दु और ईसाई रीति रिवाज से धूमधाम के साथ  शादी रचाई थी। इस शादी में सिर्फ परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल थे। 

दीपावली पर थे साथ

priyanka chopra diwali

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शादी के बाद पहली बार एक दूसरे के साथ दिवाली बनाई थी। प्रिंयका ने इस मौके पर फैंस के साथ तस्वीर शेयर की थी। जिसमें दोनों पारंपरिक तरीके से दिपाली की लक्ष्मी पूजा करते नजर आए थे।