साऊथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा बनी माँ, शादी के 4 महीने बाद किया जुड़वां बच्चों का स्वागत!

 | 
nayantara

साउथ सुपरस्टार नयनतारा मां बन गई हैं। एक्ट्रेस नयनतारा और फिल्ममेकर विग्नेश ने शादी के 4 महीने बाद अपने फैंस को गुड न्यूज सुनाई है। विग्नेश शिवन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट के जरिए अपने पेरेंट्स बनने की जानकारी दी है, जिसके बाद से ये खबर सुर्खियों में है। आपको बता दे, शिवन ने अपनी और पत्नी नयनतारा की ढेरों फोटोज को शेयर किया है, जिनमें वह दोनों बच्चों के पैरों को चूमते नजर आ रहे हैं। तो आइये जानते है पूरी खबर। 

विग्नेश ने दी खुशखबरी!

दरअसल विग्नेश ने सोशल मीडिया पर 9 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया की नयनतारा और वो जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने हैं। इतना ही नहीं विग्नेश ने इंस्टाग्राम पर नयनतारा और अपने जुड़वा बच्चों के पैरो की तस्वीर शेयर की है। 

anayan tara

फोटोज को शेयर करते हुए विग्नेश शिवन ने लिखा, 'नयन और मैं आज अम्मा और अप्पा बन गए हैं। हमें ट्विन बेटे हुए हैं। हमारी सारी दुआओं, हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद मिलकर हमें हमारे दोनों बच्चों के रूप में मिल है। आप सभी की दुआएं हमें चाहिए, उईर और उलगम। दोनों के आने हमारी जिंदगी और भी खूबसूरत हो गई है। भगवान डबल महान है।'


विग्नेश ने बच्चों के पैरों के अलावा नयनतारा की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की। फोटो में एक्ट्रेस बच्चे के पैर को पकड़े हुए नजर आईं। सोशल मीडिया पर नयनतारा के फैंस इन फोटोज पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। सभी विग्नेश और नयनतारा को उनके बच्चों के लिए बधाइयां दे रहे हैं।

जून में हुई थी नयनतारा की शादी

इस साल 9 जून को नयनतारा और विग्नेश शिवन ने चेन्नई में शादी की थी। एक्टर-डायरेक्टर की इस जोड़ी को फैंस बेहद प्यार करते हैं। ऐसे में फैंस ने दोनों को ढेरों बधाइयां देते हुए खुशी जाहिर की थी। नयनतारा और विग्नेश की शादी की ढेरों फोटोज वायरल भी हुई थीं। नयनतारा की शादी में सुपरस्टार शाहरुख खान, विजय सेतुपती और डायरेक्टर एटली भी पहुंचे थे। 


प्रोजेक्ट्स की बात करें तो नयनतारा जल्द ही शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली हैं। डायरेक्टर एटली की फिल्म जवान में नयनतारा लीडिंग लेडी बनी हैं।  विजय सेतुपती इसमें विलेन का किरदार निभाएंगे और थलपती विजय कैमियो करेंगे। कुछ दिन पहले ही फिल्म जवान की शूटिंग खत्म हुई है। ये फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली है। 


इसके अलावा नेटफलिक्स पर नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री भी आने वाली है। इसमें उनकी लाइफ, करियर और शादी से जुड़ी अनदेखी बातों से पर्दा हटाया जाएगा।