मलाइका अरोड़ा की कार का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती हुईं...जानें अब कैसी है हालत?

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे के पास एक्सीडेंट हो गया। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर्स की टीम के मुताबिक एक्ट्रेस की हालत स्थिर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही FIR दर्ज करेगी।
ट्रैफिक जाम के चलते हुआ हादसा!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज महाराष्ट्र में गुड़ी पाड़वा के अवसर पर तमाम प्रांतो से लोग अपने रिस्तेदारो और यार दोस्तों के साथ त्यौहार मनाने को इक्कट्ठा हुए थे। इसी दौरान खालापुर टोल नाके के पास अचानक तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसी में एक स्विफ्ट कार मलाइका अरोड़ा की गाड़ी से भी टकरा गई जिसके चलते मलाइका अरोड़ा जख्मी हो गईं।
Actor Malaika Arora Injured In Car Accident, Admitted To Hospital https://t.co/1JgjgHh7fv pic.twitter.com/gdSegZrljv
— NDTV (@ndtv) April 2, 2022
खोपोली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक शिरीष पवार ने बताया कि यह एक्सीडेंट मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 38 किमी के पॉइंट पर हुआ। उस वक्त मलाइका अरोड़ा पुणे में एक फैशन इवेंट से भाग लेकर वापस लौट रही थीं। उसी दौरान मलाइका अरोड़ा के ड्राइवर ने अपनी कार से कंट्रोल खो दिया।
Actor Malaika Arora received minor injuries after her car met with an accident near Khalapur Toll Plaza in Mumbai, earlier today. She was hospitalized at Apollo hospital in Navi Mumbai. pic.twitter.com/OeTJGOk1EJ
— ANI (@ANI) April 2, 2022
उनकी कार राज ठाकरे की बैठक के लिए पुणे से गुजर रहे मनसे पदाधिकारियों की तीन या चार गाड़ियों से जा टकराई। महाराष्ट्र निर्माण सेना के एक पदाधिकारी ने बताया कि इस घटना में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के सिर और आंख में चोटें आईं।
क्या बोली पुलिस?
ज़ी न्यूज़ की एक रिपोर्ट अनुसार, इंस्पेक्टर शिरीष पवार ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। तीनों कारों के रजिस्ट्रेशन नंबर पुलिस को मिल गए हैं। एक्ट्रेस को अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल करने के बाद वह एफआईआर दर्ज करेगी।
In a pile-up between three vehicles on Mumbai-Pune expressway, #MalaikaArora has reportedly sustained minor injuries.
— Hindustan Times (@htTweets) April 2, 2022
Police said the model received minor injuries and was taken a hospital for treatment.
Read https://t.co/7wswtHJb6O pic.twitter.com/aQCYJ8OLyc
मलाइका अरोड़ा का जब एक्सीडेंट हुआ तो वह अपनी रेंज रोवर गाड़ी में थीं। दो गाड़ियों के बीच उनकी गाड़ी फंसी और एक्सीडेंट हुआ। दरअसल, वह किसी फैशन इवेंट में शामिल होने के लिए ट्रैवल कर रही थीं। फैन्स मलाइका अरोड़ा के एक्सीडेंट की खबर सुनकर थोड़ा परेशान हो गए हैं।
अब कैसी है मलाइका की हालत?
मलाइका अरोड़ा के एक करीबी दोस्त ने बताया कि मलाइका को टांके आए हैं। वह अब ठीक महसूस कर रही हैं। खबरों के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा को हल्की चोटे आई है। फ़िलहाल बह खतरे से बाहर है। हालांकि, मलाइका अरोड़ा अपने इस एक्सीडेंट से थोड़े शॉक में चली गई हैं। अब वह बेहतर हैं। उन्हें सिर पर कुछ ज्यादा चोट नहीं आई है, क्योंकि एक्ट्रेस ने अपने सिर के पास कुशन रखा हुआ था।
Get well soon #MalaikaArora aunty pic.twitter.com/9pnN3lcYlo
— 000009 (@ui000009) April 2, 2022
Apollo Hospital के मुताबिक, एक्ट्रेस को सिर पर हल्की चोटें आईं। मलाइका का सीटी स्कैन भी कर लिया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट बिल्कुल ठीक आई है। हालांकि, मलाइका को रातभर हॉस्पिटल में ऑब्जर्वेशन में रखा जायेगा और रविवार सुबह उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जायेगा।
अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में मलाइका
Malaika Arora And Arjun Kapoor Can't Stop Flirting On Instagram https://t.co/4BRw1bjfk8 pic.twitter.com/r6yjBYSQ3F
— NDTV News feed (@ndtvfeed) November 28, 2020
आप सभी जानते ही है कि मलाइका अरोड़ा पहले सलमान खान की भाभी हुआ करती थी। लेकिन अरबाज खान से तलाक के बाद, बह बोनी कपूर के बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर को डेट करने लगी। दोनों ही काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इनका रिलेशनशिप जगजाहिर हो चुका है, जबसे दोनों ने इंटरव्यू में डेट करने की बात को कबूल किया है।