लफड़े में फंसी कंगना रनौत पहुँच गई थाने, तकरीबन डेढ़ घंटे चली पूछताछ!

 | 
kangna ranaut

बॉलीवुड की बेबाक पर्सनालिटी कंगना रनौत अक्सर कानूनी पचड़ों में फंसी रहती हैं। अब कंगना रनौत मुंबई के खार पुलिस स्टेशन पहुंची हैं, यंहा उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया है। अब जांच अधिकारी इस मामले में कंगना के बयान को रिकॉर्ड करेंगे, और उसके बाद आगे की कार्यबाही की जाएगी। क्या है पूरा मामला? आइये हम आपको बतलाते है। 

क्या है पूरा मामला?

kangna ranaut 1
कंगना रनौत, Hindustan Times

दरअसल, एक सिख संगठन ने कंगना रनौत के खिलाफ यह शिकायत की थी।  उन्होंने इल्जाम लगाया था कि कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दिल्ली के बॉर्डर पर होने वाले किसान आंदोलन को खालिस्तानी आंदोलन बताया था। जिसके बाद भारत भर में कई जगहों पर सिख समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई पुलिस ने कंगना के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर किया और जांच शुरू कर दी थी। 

कंगना रनौत ने दर्ज कराया बयान!

kangna ranaut
कंगना रनौत, Social Media

कंगना के खिलाफ FIR हुई तो अभिनेत्री हाईकोर्ट पहुँच गई। जंहा उन्होंने इसे रद्द करने का अनुरोध किया। पहली सुनवाई के दौरान ही कोर्ट ने पुलिस को कंगना के खिलाफ 25 जनवरी 2022 तक किसी भी तरह की कार्रवाई करने से मना कर दिया था। इसके अलावा कंगना ने पुलिस को जांच में सहयोग करने की बात कही थी। 


कंगना रनौत को इस मामले में 22 दिसंबर को ही पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज करवाने जाना था लेकिन वो मुंबई में नहीं होने की वजह से उन्होंने और समय देने की मांग की थी। 23 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर वो खार पुलिस स्टेशन पहुंची और 12 बजकर 31 मिनट पर वो अपना बयान दर्ज करवाकर खार पुलिस स्टेशन से बाहर निकलीं। 

कंगना के बकील ने मीडिया को क्या बताया?

kangna ranaut
कंगना रनौत, Social Media

ABP न्यूज़ की एक रिपोर्ट अनुसार, कंगना रनौत के वकील रिज़वान सिद्दीकी ने मीडिया को बताया कि, "हमने अपना बयान दर्ज करवा दिया है और इस मामले में हमने कोर्ट को पहले से ही बताया है कि यह FIR रद्द होनी चाहिए। अब यह मामला न्यायप्रविष्ठ है इस वजह से इस पर आगे कुछ कह नहीं सकते हैं।"

दिलजीत के साथ ट्विटर पर युद्ध!

kangna ranaut
कंगना रनौत, Social Media

वैसा यह पहला मामला नहीं है जो कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज किया गया है। पहले ही भी अलग-अलग वजहों से कानूनी पचड़ों में फंस चुकी हैं। कंगना के ट्वीट्स के चलते उन्हें काफी खरी-खरी सुननी पड़ती थी। ट्विटर पर ही उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर एक्टर दिलजीत दोसांझ संग लड़ाई भी कर ली थी।