बधाईयां जी बधाईयां... मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट, दो महीने पहले रणबीर संग हुई थी शादी!

बधाईयां जी बधाईयां... बॉलीवुड गलियारों से बहुत बड़ी गुडन्यूज सामने आई है। जिसे सुनने के बाद आप यकीनन चौंक जाएंगे। बॉलीवुड की मोस्ट गॉर्जियस और क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। तो आलिया ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा? आइये जानते है।
मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट!
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मे शादी के दो महीने बाद ही प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़ फैंस के साथ शेयर कर दी है। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट करते हुए आने वाले बच्चे का ऐलान किया है। आलिया ने हॉस्पिटल की फोटो शेयर कर लिखा, 'हमारा बेबी..जल्द आ रहा है'।

आलिया भट्ट ने अपनी सुपर सबसे स्पेशल पोस्ट में बताया कि बहुत जल्द उनका बेबी आने वाला है। वे और रणबीर कपूर दो से तीन होने वाले हैं। आलिया की ये गुडन्यूज पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमे बह अल्ट्रासाउंड करवा रही हैं, जिसमें पति रणबीर (सायद, क्यूंकि उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है) भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। और दोनों डिस्पले में अपने आने वाली बच्चे की झलक देख रहे हैं। इस दौरान आलिया के चेहरे पर बेहद प्यारी सी स्माइल देखने को मिल रही है।
2 महीने पहले हुई थी शादी!

आपको बता दे, रणबीर और आलिया ने इसी साल 14 अप्रैल को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। शादी के तुरंत बाद ही कपल ने गुडन्यूज शेयर कर दी है। इस गुडन्यूज के सामने आने के बाद कपूर और भट्ट परिवार में खुशी की लहर दौड़ रही है। आलिया के प्रेग्नेंसी पोस्ट पर उनकी मां सोनी राजदान और ननद रिद्धिमा कपूर साहनी का भी रिएक्शन आया है।
आलिया ने दो तस्वीरें की है शेयर!
आलिया ने इंस्टा पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में वे अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं. उनकी सोनोग्राफी हो रही है। कंप्यूटर स्क्रीन को ब्लर कर उसपर हार्ट इमोजी बनाया है। कंप्यूटर स्क्रीन पर बेबी को देखने के बाद आलिया की खुशी का ठिकाना नहीं है।

आलिया की बगल में कोई शख्स भी बैठा है। उसका बैक नजर आता है। तस्वीर से मालूम पड़ता है कि वे रणबीर कपूर हो सकते हैं। दूसरी फोटो में आलिया ने शेर शेरनी और उनके एक बच्चे की फोटो शेयर की है। मतलब ये कि आलिया की फैमिली पूरी होने वाली है।
ब्रह्मास्त्र में दिखेगी रणबीर-आलिया की जोड़ी!
रणबीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में लव रंजन की अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें वे श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। वे अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन' का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी लीड रोल में हैं।

आलिया ने जिस तरह शादी के 3 महीने बाद ही फैंस को गुडन्यूज दी है, इससे हर कोई सरप्राइज हो गया है। आलिया और रणबीर ने साल 2018 में डेट करना शुरू किया था। फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर उनका प्यार परवान चढ़ा था। आलिया और रणबीर इस फिल्म में पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे।