मासूम बच्ची के दिल में था छेद, एक ट्वीट पर सोनू सूद ने कराया इलाज और बचाई जिंदगी!

रियल लाइफ हीरो सोनू सूद राजस्थान की पांच माह की बच्ची सानिया के लिए किसी मसीहा से कम नहीं। काेरोना काल में असली नायक बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद ने राजस्थान की एक और बच्ची की जान बचाई है। सोनू सूद की वजह से सानिया को नया जीवन मिला है। क्या है पूरा मामला? आइये जानते है।
5 माह की मासूम के दिल में था छेद!
दरअसल, राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल निवासी प्रमोद कुमार पुत्र प्रभु लाल जीनगर की बच्ची के दिल में जन्म से छेद था। इलाज में 9 लाख रुपए खर्च आ रहा था। गरीब होने की वजह से परिवार बच्ची का इलाज करा पाने में असमर्थ था। ठीक इसी वक्त सोनू सूद हीरो बनकर उभरे।
कहीं और से आर्थिक मदद नहीं मिलने पर परिजनों ने ट्वीट के जरिए सोनू सूद को अपनी परेशानी बताई। इसके बाद मुम्बई से सोनू सूद फाउंडेशन की टीम जालोर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया। 25 दिन से एक दम स्वस्थ होकर अब घर पहुंच गई।
एक ट्वीट से बच्ची को मिला नया जीवन
सोनू सूद फाउंडेशन के प्रभारी हितेश जैन ने बताया कि जालोर जिले की सानिया सांस की नली दबी हुई थी। उसके दिल में भी छेद था। इससे पहले प्रमोद जीनगर ने गुजरात के पालनपुर, अहमदाबाद में डेढ़ महीने से इलाज करवाया। इलाज के दौरान बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने दिल में छेद होने का ऑपरेशन करवाने की सलाह दी थी। गुजरात में इसके इलाज पर करीब 8 से 9 लाख खर्चा बताया गया था। उसके परिजन इलाज करवाने में असमर्थ थे।
इसके बाद कमलेश कुमार जीनगर ने नरेश खिलेरी नामक युवक से ट्वीट करवाया, मुहिम पर उनके पास पहुंचे और उन्हें इस बारे में जानकारी दी। उसके बाद रिपोर्ट चेक कर बच्ची को इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया, जहां उसका इलाज कामयाब रहा।
बच्ची के स्वस्थ होने पर सोनू सूद ने भी जताई खुशी
सोनू सूद फाउंडेशन ने परिवारवालाें की अपील पर सानिया का इलाज कराया है। स खुशी में उसके परिवार वालों ने बेटी का नाम सोनू रखा है। खुद सोनू सूद ने भी ट्वीट कर खुशी जाहिर की है।
एक और सोनू?
— sonu sood (@SonuSood) December 24, 2021
क्या बात है।
आभार ❤️🙏 https://t.co/ZWtMuzdjEe
आपको बता दे, यह पहला मौका नहीं है जंहा सोनू सूद की दरियादिली सबके सामने आई है। इससे पहले कई बार और कई लोगो का इलाज सोनू सूद अपने फॉउण्डेसन के माध्यम से करा चुके है। यह कहना आसान होगा, कि अब देश में किसी भी सख्स को जरूरत होती है तो बह सोनू सूद की तरफ देखता है और सोनू सूद भी उसकी मदद जी जान से करते है।