सिद्धार्थ शुक्ला की निधन खबर पर क्या कुछ बोले सलमान खान?

 | 
sidharth shukla

बिग बॉस की आन-बान और शान सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। बह Big Boss13 के बिनर थे। मुंबई के कूपर अस्पताल ने इस खबर की पुष्टि की है। सिद्धार्थ शुक्ला 40 साल के थे, हार्ट अटैक (Heart Attack) से मृत्यु हुई है। कूपर अस्पताल के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला को गुरुवार सुबह जब अस्पताल लाया गया तब उनकी मृत्यु हो चुकी थी। 

फैंस के लिए सिद्धार्थ के निधन की खबर पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है। सिद्धार्थ के निधन की खबर ने टीवी से लेकर बॉलीवुड इंड्स्ट्री तक लोगों को हिला कर रख दिया है। करोड़ों फैंस के बीच गम की लहर है। 

अक्षय-सलमान ने जताया दुःख 


अक्षय कुमार ने भी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर दुख जताया है। उनका यह ट्वीट खूब पढ़ा जा रहा है। अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा: "सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता था, लेकिन इतनी जल्दी इतनी प्रतिभाशाली जिंदगी के चले जाने के बारे में जानकर बहुत दुख होता है। ओम शांति." 


सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर ट्वीट कर लिखा कि एक्टर बहुत जल्दी दुनिया को छोड़ गए हैं। उन्होंने लिखा, 'बहुत जल्दी चले गए सिद्धार्थ। तुम्हें याद किया जाएगा. परिवार को मेरी तरफ से संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर  

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की अचानक आई खबर से फ़िल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। हर कोई सकते में है। नीचे पढ़िए किसने क्या कहा?


सिंगर अरमान मलिक ने ट्वीट कर लिखा, मैं इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहा हूं। क्या ये खबर सच है ??.. प्लीज़ कह दो झूठ है। 


राहुल महाजन ने भी इसा खबर पर गहरा दुःख जताया है। उन्होंने कहा, “वो मेरा दोस्त था, हम साथ में जिम करते थे। उनकी बॉडी किसी सुपरमैन की तरह थी। वो हर तरह का खाना पचा सकते थे। वो कहा करते थे कि वो कैसा भी मेंटल प्रेशर हैंडल कर सकते हैं।”

शहनाज गिल की ऐसे हुई हालत

Siddharth Shukla

मीडिया खबरों के अनुसार, इधर शहनाज गिल की हालत भी बहुत खराब है। इस खबर ने उन्हें बुरी तरह तोड़कर रख दिया है। शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख ने बताया कि उनकी बेटी की हालत ठीक नहीं है। शहनाज को संभालने के लिए उनके भाई शहबाज मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।  

शहनाज के पिता ने कहा कि "मैंने उससे बात की, वो बिल्कुल भी ठीक नहीं है।  शहनाज को संभालने के लिए मेरा बेटा शहबाज उसके साथ रहने के लिए मुंबई के लिए रवाना हो गया है। बाद में मैं भी वहां जाऊंगा। उन्होने बताया कि "मैं अभी बात करने की हालत में नहीं हूं, जो कुछ भी हुआ है उस पर मुझे भरोसा नहीं हो रहा है।''

Siddharth Shukla

खबरों की मानें तो जैसे ही शहनाज को सिद्धार्थ के बारे में पता चला उस वक्त वो शूटिंग कर रही थीं। खबर सुनते ही उन्होंने तुरंत शूटिंग छोड़ दी। शहनाज और सिद्धार्थ एक दूसरे के काफी करीब थी। दोनों बिग बॉस 13 में एकसाथ दिखाई दिए थे। इस शो के दौरान दोनों के बीच स्पेशल बॉन्डिग देखने को मिली थी। 

सोने से पहले सिद्धार्थ ने ली थीं मेडिसिंस

Siddharth Shukla

आजतक में छपी खबर के मुताबिक़ सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाइयां खाई थीं। लेकिन सुबह उन्होंने आखें नहीं खोलीं। हॉस्पिटल ने कन्फर्म किया है सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक पड़ने से हुई है। कल रात तक सिद्धार्थ बिल्कुल फिट थे। ऐसे में बिना किसी बीमारी के सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक से इस दुनिया को अलविदा कहना काफी शॉकिंग है। 

सिद्धार्थ शुक्ला अपने पीछे अपनी मां और दो बहनों को छोड़ कर गए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के इस तरह अचानक निधन से पूरी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री शोक में है। तमाम अभिनेता और अभिनेत्रियों द्वारा सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी जा रही है। 

Siddharth Shukla

जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला की सबसे करीबी दोस्त शहनाज गिल ने एक्टर के निधन की खबर के बाद अपने शूटिंग छोड़ दी हैं। बता दें कि शहनाज गिल सिद्धार्थ के सबसे ज्यादा करीब थीं। कुछ दिन पहले ही दोनों को एक साथ डांस दीवाने पर रोमांस करते हुए देखा गया था।   

मॉडलिंग से करियर की शुरुआत

Siddharth Shukla

मुंबई में 12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। लेकिन उनकी असली पहचान बालिका वधू सीरियल से बनी थी जिसने उन्हें घर-घर तक पहुंचा दिया था। 

टीवी इंडस्ट्री में सफलता के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड का भी रुख किया। साल 2014 में आई हंपटी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म में वह दिखाई दिए। इसी साल (2021) उनकी ब्रोकन बट ब्यूटीफल नाम की वेब सीरीज आई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 

Big Boss 13 के विनर थे सिद्धार्थ

Siddharth Shukla

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के इतिहास के सबसे पसंदीदा विवर थे। शो में सिद्धार्थ ने अपने चार्म से लाखों दिलों को अपना दीवाना बना दिया था। सिद्धार्थ के एग्रेशन, उनकी गेम स्प्रिट और कॉन्फिडेंस के फैंस कायल हो गए थे।