जनरल बिपिन रावत के निधन पर क्या बोला सलमान खान?

 | 
bipin rawat

चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ, जनरल बिपिन रावत (CDS Gen Bipin Rawat) का एक हेलीकॉप्‍टर दुर्घटना में निधन हो गया है। उनके इस आकस्मिक निधन से देशभर में शोक की लहर छा गयी है। जनरल रावत और दूसरे अधिकारियों के आकस्मिक निधन पर बॉलीवुड में भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। आइये जानते है इस मौके पर बॉलीवुड ने क्या रिएक्शन दिया है। 

जनरल रावत अपनी पत्‍नी के अलावा 14 भारतीय वायुसेना (IAF) के लोगों के साथ हेलीकॉप्टर में सवार थे। हेलीकॉप्टर आज दोपहर तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ है। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1 का बुरी तरह झुलसने के बाद इलाज चल रहा है। 

जनरल बिपिन रावत  के निधन पर क्या बोला बॉलीवुड?


इस दुखद घटना पर सलमान खान ने भी थोड़ी देर पहले एक ट्वीट किया है। सलमान खान ने जनरल बिपिन रावत के निधन पर अपने ट्वीट में लिखा है, “इस दुखद दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ जिसमें हमने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों को खो दिया। मेरी संवेदनाएं, मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवारों के साथ हैं।"


इसके अलावा विवेक ओबेरॉय, कबीर बेदी और सोफी चौधरी जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने भी जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है। वेटरन एक्टर अनुपम खेर ने जनरल रावत के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करके लिखा, "CDS Gen BipinRawat, उनकी धर्मपत्नी एवं 11 और फौजी ऑफिसर्स के निधन का सुनकर अत्यंत दुख हुआ। जनरलरावत से मिलने का सौभाग्य कई बार मिला। उनके व्यक्तित्व में गजब का दुस्साहस और देश के प्रति अथाह प्रेम था। उनसे हाथ मिलाकर दिल और जुबान से खुदबखुद “जय हिन्द” निकलता था!"


विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्वीट में लिखा है, “जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। सर, मातृभूमि की 4 दशकों की निस्वार्थ सेवा के लिए हम आपको सलाम करते हैं। मैं भारत के सबसे बेहतरीन सैनिकों में से एक को खोने के शोक में देश के साथ हूं। #RIP #ओमशांति”.


अनिल कपूर ने जनरल रावत के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर करके उन्हें श्रद्धांजति दी। अनिल ने लिखा,  "झकझोरने वाली क्षति। सभी परिवारों के लिए संवेदनाएं और दुआएं। मेरा सम्मान है कि जनरल बिपिन रावत से मिल चुका था। ओम सदगति।" 


अजय देवगन ने लिखा, "जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और भारतीय सैन्य बल के उनके दल के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर दुख पहुंचा है। सभी के परिवारों के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं।"


सोनू सूद ने जनरल ब‍िप‍िन रावत की फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजल‍ि दी है। ल‍िखा 'आप हमेशा जिंदा रहेंगे'. 

यंहा देखिये बॉलीवुड रिएक्शन!


 


 


 


 


 


आपको बता दे, जनरल विपिन रावत के निधन से ना केवल बॉलीवुड बल्कि पूरा देश इस बक्त गमजदा है। देश के बड़े-बड़े राजनेताओ से लेकर आम नागरिक तक इस बक्त जनरल को श्रधांजलि दे रहे है।