एक्टर आर माधवन के बेटे ने फिर कर दिखाया कमाल, मेडल जीत कर दिया भारत का नाम रौशन!

 | 
r madhwan son vedant

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने डेनिश ओपन 2022 में रजत पदक जीत लिया है। वेदांत ने यह मैडल 1500 मीटर की फ्रीस्टाइल इवेंट में जीता है, उन्होंने इसको 15.57.86 के समय में पूरा किया है। इस बात की जानकारी खुद वेदांत के पापा माधवन ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर कर दी है। 

आपको बता दे, शीर्ष भारतीय तैराक साजन प्रकाश ने डेनमार्क के कोपेनहेगन में डेनिश ओपन स्वीमिंग चैंपियनशिप में पुरूष 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर सत्र की जीत से शुरूआत की। जिसकी तस्वीर भी माधवन ने अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

आर माधवन के बेटे ने किया कमाल!

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वेदांत ने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा में जीत हासिल की है। आर माधवन ने ट्विटर पर स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की इवेंट में भारत की जीत की पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है। आर माधवन लिखते हैं:-

"आप सभी के आशीर्वाद और भगवान की कृपा से वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में डेनिश ओपन में भारत के लिए रजत जीता। बहुत-बहुत धन्यवाद कोच प्रदीप सर, SFI और ANSA। हमें बहुत गर्व है।" 


इसके अलावा आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेदांत का एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में रजत पदक के लिए वेदांत के नाम की घोषणा की जा रही है। आपको बता दे, इससे पहले वेदांत ने नेशनल स्विमिंग में गोल्ड मैडल जीत चुके हैं।

एक्टिंग नहीं खेल को चुना!

आपने अक्सर देखा होगा कि, बॉलीवुड में स्टार के बच्चे अक्सर एक्टिंग में ही हाँथ आजमाते है। क्यूंकि नेम और फेम दोनों उन्हें घर से ही मिल जाता है। वंही माधवन के बेटे ने दूसरी राह चुनी, उन्होंने एक्टिंग नहीं बल्कि खेल को चुनकर देश का नाम रौशन किया। बता दें, वेदांत की उम्र 16 साल है। 

madhwan son vedant

उन्होंने मार्च 2021 में लातविया ओपन में ब्रॉन्ज मैडल जीता था। वहीं जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप में भी सात मैडल जीते थे, जिसमें चार सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मैडल थे। इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि वेदांत भविष्य में भारत का नाम कितना रोशन करने बाले है। 

बेटे की ट्रेनिंग के लिए माधवन का फूल सपोर्ट!


बेटा वेदांत जंहा खेलो में देश का नाम रौशन कर रहा है, तो वंही पिता माधवन भी उनका भरपूर सहयोग कर रहे है। बह अपने बेटे की हर उस जरूरत का ख़याल रख रहे है, जिससे उसके खेल और ट्रेनिंग में कोई रुकाबट ना आये। हाल ही में माधवन ने खुलासा किया था कि उनका परिवार इस समय दुबई में हैं, यहां उनका बेटा वेदांत ओलंपिक की तैयारी कर रहा हैं। माधवन ने वेदांत को अच्छी फैसिलिटी और ट्रेनिंग दिलाने के लिए दुबई शिफ्ट हुए हैं।