मनोज तिवारी ने कंगना रनौत को क्या बड़ी नसीहत दे डाली?

ऐक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बॉलिवुड की उन ऐक्ट्रेसेस में शुमार हैं जो अपने बोल्ड बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह हर मुद्दे पर निडरता के साथ अपनी राय रखती हैं। अपने बयानों की वजह से वे कई बार मुश्किलों में भी फंस चुकी हैं। बीते साल उनपर करीब 100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हुए लेकिन कंगना अपने विचार रखे बिना पीछे नहीं हटती हैं।

कंगना की इसी बेबाकी पर भाजपा नेता और गायक मनोज तिवारी ने अपनी नसीहत दे डाली है। कंगना जिस तरह से महाराष्ट्र सरकार समेत अन्य हस्तियों पर हमलावर हो जाती है, उसे ऐक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) सही नहीं मानते। क्या है पूरा मामला? आएये हम आपको समझाते है।
मनोज तिवारी ने कंगना की भाषा पर उठाया सवाल
भोजपुरी एक्टर-सिंगर और बीजेपी लीडर मनोज तिवारी राजनीति ही नहीं बल्कि फिल्म कलाकारों पर अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। मनोज अपने दिल की बातों को बेझिझक कहने में शायद ही कभी कतराते हैं। इसी बीच उन्होंने कंगना को नसीहत दी और उनके व्यवहार को गलत बताया।

मनोज तिवारी ने यूट्यूबर समदीश भाटिया संग इंटरव्यू में राजनीति से लेकर फिल्मों तक की बातें कीं। इसी बीच उन्होंने कंगना को लेकर बड़ी बात कह दी। सवाल उठता है कि मनोज तिवारी को कंगना रनौत कैसी लगती हैं। इसपर मनोज कहते हैं:-
"उनके बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं है। अपने विचार को इतना भी विस्फोटक मत रखो कि किसी को सीधे तौर पर चोट पहुंचे। एक आर्टिस्ट का भी अपना एक धर्म होता है।"
क्या कंगना से डरते है मनोज तिवारी?
मनोज तिवारी ने कंगना (Manoj Tiwari on Kangana Ranaut) को अपनी भाषा मर्यादित रखने की सलाह दी है। मनोज तिवारी ने कहा, 'मर्यादित भाषा होनी चाहिए और कंगना भाषा में कभी-कभी मर्यादा खो जाती हैं। पर जब आगे पूछा गया कि क्या वह कंगना से डरते हैं तो मनोज तिवारी ने जवाब दिया:-
'मुझे लगता है कि आपको अपनी राय इतनी विस्फोटक नहीं रखनी चाहिए कि (वह सीधे हिट करे)। लेकिन वह (कंगना रनौत) अपनी विस्फोटक व्यूज के साथ हिट करती हैं।' मनोज तिवारी ने उदाहरण देते हुए कहा, ' कलाकारों की भी अपनी एक जिम्मेदारी होने चाहिए या आपको इसे स्पष्ट रूप से बताना चाहिए अगर आप राजनीति में शामिल हो गए हैं।'
'आलोचना करें पर सम्मान के साथ, मर्यादा न खोएं'

वे आगे कहते हैं, सुशांत के बारे में उन्होंने जो बातें कीं वह समझ आती थी लेकिन महाराष्ट्र सरकार के प्रति उनका जो रवैया था वह काफी हार्ड था। वह ठीक नहीं था। लेकिन आपको विनम्र रहना चाहिए। आपको अपने विचार रखने चाहिए, पर किसी का अपमान करना हमारे देश की संस्कृति में नहीं है।
कंगना कभी-कभी मर्यादा खो देती हैं: मनोज तिवारी
मनोज तिवारी ने इंटरव्यू में आगे कहा, हर किसी को मुख्यमंत्री का पद धारण करने वाले व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए। लोग हमारे प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी बातें कहते हैं और मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जो लोग हमारे देश में प्रमुख पदों पर हैं उनका सम्मान करना चाहिए। विरोध करिए लेकिन भाषा मर्यादित होनी चाहिए। कंगना भाषा में मर्यादा में खो देती हैं।
क्या कंगना ने मनोज तिवारी को दिया पलट जवाव?
कंगना रनौत पिछले काफी समय से विवादों में हैं। राजनीतिक हो चाहे बॉलीवुड स्टार्स पर एक्ट्रेस की राय, विवादों को दावत दे ही देती है। वंही अब एक्टर और पॉलटिशन मनोज तिवारी ने उनके बारे में इतना सबकुछ कहा लेकिन कंगना रनौत अपनी चुप्पी साधे हुए है।

उन्होंने अभी तक किसी भी तरह का कोई पलट जवाव मनोज तिवारी को नहीं दिया है। भविष्य में देखना ये दिलचस्प होगा कि कंगना मनोज तिवारी को क्या पलट जवाव देती है?