धर्मेंद्र पाजी ने शेयर किया अपनी पहली कार का वीडियो, देखकर फैंस बोले 'तुम दोनों सदाबहार हो'

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। आए दिन वो फैन्स के साथ अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते नजर आते हैं। अब उन्होंने अपनी पहली फिएट कार (Dharmendra First Car Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जोकि फैंस का दिल जीत रहा है।
धर्मेंद्र ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपनी पहली कार के बारे में फैन्स को बताया है। धर्मेन्द्र ने खुलासा किया कि उन्होंने इसे 18,000 रुपये में खरीदा था। वीडियो में विंटेज फिएट मॉडल कार नजर आ रही है।
यंहा देखिये धर्मेंद्र का शेयर किया वीडियो
Friends, Fiat 💕 my first car my beloved baby ….Very close to my heart . His great blessings in the life of a struggler 🙏 . pic.twitter.com/JMjKmrDMQX
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) October 11, 2021
इस वीडियो में धर्मेंद्र को उनकी काले रंग की फिएट कार के साथ देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने इस कार को महज़ 18 हज़ार रुपए में ख़रीदा था। खास बात यह कि सालों बाद धर्मेंद्र ने जिस तरह से अपनी पहली कार को संभाल कर रखा है कि वो काबिल-ए-तारीफ है। उनकी पहली फिएट कार आज भी एकदम पहले जैसी चमक रही है।
धर्मेंद्र ने इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है 'दोस्तों, मेरी पहली कार मेरे प्यारे बच्चे….मेरे दिल के बहुत करीब। एक संघर्षरत व्यक्ति के जीवन में उनका महान आशीर्वाद।' फैन्स भी इस वीडियो पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।
यंहा देखिये धर्मेंद्र के वीडियो पर फैंस का रिएक्शन
Love u sir. Sir ye koi le gya tha . Waps aa gyi . Aapne bataya tha ji
— yogi kumar (@PARVEENBHIWANI) October 11, 2021
Hi bade Papa how are you bade papa can I get one reply from you please 😭😭🤧🤧 aaj bohot dinno ke baad manga hai 🙏🏻🙏🏻😢😢 please thoda long reply bade Papa 😭😭😭😭🤧🤧🤧🤧
— Ishika Alam (@IshikaAlamdz) October 11, 2021
Wonderful 👍
— Eternal Traveller 🇮🇳 (@TravelerEternal) October 11, 2021
My first car was a Fiat too 😊
Great Ho aap aap ke jaisa na koi ha aur na koi hoga Dharam unlce g 🙏🙏❤️🙏 aap hamesha khush raho 🙏💎 SaadarCharan-Sparsh aur saadar naman from Mr Arun Kumar Hapur Uttar Pradesh
— Mr Arun Kumar (@sunnypaajienger) October 11, 2021
जिस तरह से धर्मेंद्र पाजी के फैंस उनकी प्रशंसा करते हैं, वो इस बात का प्रमाण है कि आज वो वो लोगों के दिलों में राज करते हैं। बता दें, धर्मेंद्र अकसर अपने ऐसे ही शानदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। वहीं उनके करियर की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'यमला पगला दीवाना' में देखा गया था। वहीं अब वो अपनी अगली फिल्म 'अपने 2' की शूटिंग की तैयारी में लगे हैं।