मशहूर अभिनेता अनु कपूर को आया 'हार्ट अटैक', हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट!

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और सबके चहेते अन्नू कपूर (Anu Kapoor) को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, 26 जनवरी 2023 को उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। हालांकि, डॉक्टर्स का कहना है कि अनु कपूर की हालत अब स्थिर है और अभिनेता अब पहले से बेहतर हैं। क्या है पूरा मामला? चलिए हम आपको बताते है।
अनु कपूर का हेल्थ अपडेट!
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट अनुसार, अनु कपूर को 26 जनवरी 2023 की रात 'गंगाराम' हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जिसके बाद सर गंगा राम हॉस्पिटल के मैनेजमेंट की तरफ से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट रिलीज कर बताया गया है कि अन्नू कपूर को चेस्ट प्रॉब्लम की वजह से एडमिट कराया गया है। हालाँकि इस समय वो स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं।
फ़िल्म अभिनेता अनु कपूर को कल रात हार्ट अटैक आया था। दिल्ली के ली मरेडियन होटल में रुके थे अन्नू कपूर उन्हें देर रात दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था
— amit mishra (@amitmishrainn) January 26, 2023
इलाज के बाद अब बेहतर हैं वो
पंडित दीनदयाल पर बनने वाली फ़िल्म में अभिनय कर रहे हैं!
हार्ट अटैक के बाद मशहूर कलाकार अनु कपूर को गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।#AnuKapoor pic.twitter.com/DR9iKFi0FT
— Varsha (@VarshaIIMC) January 26, 2023
एक्टर अनु कपूर को कल रात हार्ट अटैक आया था। दिल्ली के ली मरेडियन होटल में रुके थे अन्नू कपूर उन्हें देर रात दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था
— Jayprrakash Singh (@jayprakashindia) January 26, 2023
इलाज के बाद अब बेहतर हैं वो
पंडित दीनदयाल पर बनने वाली फ़िल्म में अभिनय कर रहे हैं! pic.twitter.com/aiSngbLsF3
उनके मुताबिक, अभिनेता का ट्रीटमेंट कार्डियोलॉजी डॉ. सुशांत कर रहे हैं। अन्नू कपूर खाना भी खा रहे हैं और सभी से बात भी कर रहे हैं। वंही अनु कपूर की हेल्थ के बारे में बताते हुए उनके मैनेजर सचिन ने खुलासा किया, ''अन्नू कपूर को चेस्ट कंजेशन हुआ था। इसी के कारण उन्हें सीने में दर्द की दिक्कत थी। फिलहाल, अभिनेता को अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है।
100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम!

आपको बता दे, अनु कपूर का जन्म 20 फरवरी 1956 को भोपाल में हुआ था। उनका असली नाम अनिल कपूर था लेकिन एक छोटी मिस्टेक होने और फेमस अभिनेता अनिल कपूर से मिलता जुलता नाम होने की बजह से उन्होंने अपना नाम अनु कपूर कर लिया। अनु एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर, टीवी होस्ट और रेडियो जॉकी भी हैं। उन्होंने अपने 40 साल के करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।
अनु कपूर संग हुई थी ठगी
#Rajpath : फ़िल्म अभिनेता अनु कपूर को आया हार्ट अटैक , देर रात दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया...
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) January 26, 2023
Watch: https://t.co/jRZrMfhhYt#AnnuKapoor #heartattack #Bharat24Digital @iamsachindubey @suchdevkarishma @kshamatripathi9 pic.twitter.com/QG5eIKlext
बता दें कि अनु कपूर ने गलती से अपने बैंक की जानकारी और ओटीपी एक व्यक्ति से साझा कर ली थी, जिसने उनके बैंक से 436000 रूपए दो अन्य बैंकों में ट्रांसफर कर दिए थे। अपराधी ने उनसे केवाईसी की डिटेल जानकारी मांगी थी। साथ ही अपराधी ने यह भी कहा था कि वह एक प्राइवेट सेक्टर के बैंक में काम करता है। इसके चलते अनु कपूर को 4.36 लाख रुपए का चूना लगा था। हालांकि, पुलिस की मदद से उन्हें 3.8 लाख रुपए वापस मिल गए थे।