बहन की मौत के बाद टूट गए थे साउथ-सुपरस्टार विजय! जानिए एक्टर की लाइफ से जुड़े अनसुने किस्से!

तमिल सिनेमा के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में शुमार थलपती विजय (Vijay) को तो आप जानते ही होंगे। विजय की हालिया रिलीज फिल्म बीस्ट (Beast) बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। जिसे देखने के लिए सिनेमा घरों के बाहर फैन्स की भीड़ उमड़ रही है। थलपति विजय की गिनती साउथ के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में होती है। वंही सोशल मीडिया पर विजय ट्रेंड कर रहे हैं।
आपको बता दे, फिल्म के रिलीज होने पर लगभग 10 साल के बाद विजय ने टीवी इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी खुलकर बातें की। तो आइये जानते है विजय की जिंदगी से जुड़े अनछुए पहलुओं को थोड़ा नजदीक से।
जिंदगी में देखे काफी उतार-चड़ाव

आज करोडो के मालिक विजय की जिंदगी में एक बक्त ऐसा भी था जब उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी उतर चढ़ाव देखे। विजय का जन्म चेन्नई में हुआ। उनके पिता एस ए चंद्रशेखर तमिल फिल्म डायरेक्टर हैं। उनकी मां शोभा प्लेबैक सिंगर और carnatic वोकलिस्ट हैं। शुरुआती दिनों में विजय की फैमिली के आर्थिक हालात ठीक नहीं थे। वे लोअर मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते थे।
बहन जिसकी मौत को भूल नहीं पाए हैं विजय
विजय के बचपन का एक बुरा वाकया भी है। जो उनके साथ जिंदगीभर के लिए जुड़ गया। विजय की एक छोटी बहन थीं। उनका नाम विद्या था। विजय को अपनी छोटी बहन विद्या से काफी लगाव था। लेकिन कम उम्र में ही विद्या की मौत हो गई। बहन को खोने का विजय का बड़ा झटका लगा था। बहन के निधन ने शरारती, हाईपरएक्टिव विजय को खामोश बना दिया था।

उनकी मां ने बताया था कि इस हादसे से पहले विजय काफी नटखट और बातूनी हुआ करते थे। लेकिन अपनी बहन की मौत के बाद वो काफी गुमसुम रहने लगे। आज भी वो पब्लिकली बोलने से बचते हैं।
बहन के नाम पर सुरु किया प्रोडक्शन हाउस
विजय ने अपनी बहन की याद में अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम विद्या-विजय प्रोडक्शन रखा है। विजय का प्रोडक्शन हाउस आज साउथ के सबसे बड़ी प्रोडक्शन हाउसों में से एक है। अपने 25 साल के करियर में विजय 60 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट तमिल फिल्मों में काम शुरू किया था।

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट विजय की पहली सैलरी 500 रुपये थी। 18 साल की उम्र में विजय ने फिल्म Naalaiya Theerpu लीड रोल प्ले किया था। 1984 में आई फिल्म Vetri में उन्होंने काम किया था। उनकी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म 1996 में आई थी। जिसका नाम Poove Unakkaga था। विजय की सुपर डुपर हिट फिल्मों में सरकार, मर्शल, Kaavalan, Nanban, Thuppakki, Kaththi जैसी मूवीज शामिल हैं।

विजय की हिंदी डब फिल्में काफी पसंद की जाती हैं। विजय की नई साउथ रिलीज के हिंदी डब का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। विजय एक्टिंग के अलावा सिंगिंग में भी माहिर हैं। विजय का डांस भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है।
विजय की पत्नी पत्नी श्रीलंकन तमिल हैं

अब बात करते हैं विजय की पर्सनल लाइफ की, तो उन्होंने एक श्रीलंकन तमिल लड़की से शादी की है। और इस शादी से उन्हें दो बच्चे भी है। वे कई लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं। उनकी नेटवर्थ का आंकड़ा लगभग 420 करोड़ रूपये बताया जाता है। चर्चा है कि विजय ने फिल्म बीस्ट के लिए 100 करोड़ फीस ली।