इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग के दौरान अपना पैर तुड़वा बैठी शिल्पा शेट्‌टी, अब करेगी आराम!

 | 
Shilpa Shetty

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और इसी के माध्यम से वो फैंस के साथ जुड़ी भी रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक ऐसा पोस्ट कर दिया है कि उनके फैंस को झटका लग सकता है। क्यूंकि एक्ट्रेस शिल्पा शेट्‌टी के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। और इस बात की जानकारी शिल्पा शेट्‌टी ने खुद सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल से अपनी एक फोटो शेयर कर दी है। कब और कैसे हुआ फ्रैक्चर? चलिए हम आपको बताते है। 

फिल्म शूटिंग के दौरान शिल्पा का पैर टूटा!

कल तक तो शिल्पा शेट्टी  (Shilpa Shetty) फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। एक्शन सीन करते हुए एक्ट्रेस के पैर में चोट लगने की खबर सामने आ गई। एक्ट्रेस के उल्टे पैर की हड्डी टूट गई है, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने पैर पर पट्टी की है, अब उन्हें छह हफ्तों के लिए बेडरेस्ट करने के लिए बोला है। 

Shilpa Shetty
Image Source: Shilpa Shetty (Social Media)

इस बात की जानकारी शिल्पा शेट्‌टी ने खुद सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल से अपनी एक फोटो शेयर कर दी है। जिसमें वे व्हील चेयर बैठी दिखाई दे रही हैं। शिल्पा का पैर उनकी अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग के दौरान टूटा है। शिल्पा शेट्‌टी ने हॉस्पिटल से अपनी फोटो शेयर कर लिखा:-

Shilpa Shetty
Image Source: Shilpa Shetty (Social Media)

"कहते हैं- रोल, कैमरा, एक्शन एंड ब्रेक अ लेग। मैंने इस बात को सीरियसली ले लिया। मैं 6 हफ्तों के लिए एक्शन से बाहर हो गई हूं, लेकिन मैं जल्द ही मजबूत और बेहतर होकर वापस आऊंगी। तब तक दुआओं में याद रखिएगा। दुआ हमेशा काम आती है। कृतज्ञता के साथ, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा।"

लोग कर रहे जल्द सलामती की दुआ!

एक्ट्रेस की यह हालत देख उनके फैन्स चिंतित हो गए हैं। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कॉमेंट कर लिखा कि शिल्पा तुम जल्दी से ठीक हो जाओ। सिंगर बादशाह ने 'अरे यार' लिखा है। वहीं, छोटी बहन शमिता शेट्टी ने कहा कि मेरी मुनकी काफी मजबूत है। वह जल्द ही ठीक होगी। इसके साथ ही उन्होंने लाल रंग की हार्ट इमोजी बनाई। फैन्स भी शिल्पा शेट्टी के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 

एक दिन पहले शेयर किया था एक्शन सीन का वीडियो!

आपको बता दे, फिल्म की बात करें तो शिल्पा शेट्टी, रोहित शेट्टी की फीमेल कॉप फिल्म 'इंडियन पुलिस फोर्स' में विवेक ओबेरॉय और सिद्धार्थ मल्होत्रा संग स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। एक दिन पहले शिल्पा शेट्‌टी ने सीरीज के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग का BTS वीडियो शेयर किया था। जिसमें वे गुंडों की ताबड़तोड़ पिटाई करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सिध्दार्थ भी एक्शन मोड में दिखाई दिए।


वहीं रोहित शेट्टी अपने ही अंदाज में इस एक्शन सीन को डायरेक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा था, "इंडियन पुलिस फोर्स के सेट पर कोई ऐसा मोमेंट नहीं होता, जब बोरियत फील हो।" बता दें कि 'इंडियन पुलिस फोर्स' रोहित शेट्‌टी की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज है। यह फिक्शनल सीरीज होगी जो अमेजन प्राइम पर रिलीज की जाएगी।  

शिल्पा शेट्टी पहली बार एक फीमेल कॉप के रोल को निभाती दिखेंगी। वैसे शिल्पा से पहले कई एक्ट्रेसेस फीमेल कॉप के रोल को अदा कर चुकी हैं। इस वेब सीरीज में शिल्पा शेट्टी के साथ एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी नजर आएंगे। इस शो से रोहित ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना धमाल मचाने वाले हैं।