सलमान की बर्थडे पार्टी में पहुंची एक्स गर्लफ्रेंड...तो किस करते दिखे भाईजान, देखिये वीडियो!

27 दिसंबर को बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान ने अपना 57वां जन्मदिन मनाया। सलमान के जन्मदिन के मौके पर एक ग्रैंड पार्टी रखी गई थी, जिसमें बी टाउन के सितारों ने शिरकत की है। सलमान खान के बर्थडे बैश में शाहरुख खान ने पहुंचकर सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी, तो वहीं संगीता बिजलानी ने भी अपनी ग्लैमरस अदाओं से पार्टी में चार चांद लगा दिए। फ़िलहाल सोशल मीडिया पर हर तरफ भाईजान की बर्थडे नाइट की फोटोज और वीडियो बेहद सुर्खियों में हैं।

सलमान खान ने फैमिली और फ्रेंड्स के अलावा पैपराजी के साथ भी अपना बर्थडे मनाया और केक काटा। वैसे तो सोशल मीडिया पर सलमान खान के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, लेकिन एक नए वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जिसमे भाईजान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को किस करते हुए नजर आए हैं। तो चलिए दिखाते है आपको बह वीडियो।
संगीता बिजलानी के माथे पर किस करते दिखे भाईजान!
बता दें कि सलमान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान संगीता बिजलानी के साथ दिखाई दे रहे हैं। ब्लू शिमर ड्रेस में संगीता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को कार तक बाहर छोड़ने आए है। इस दौरान सलमान संगीता को गले लगाते हुए और फोरहेड पर किस करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।
#Watch: Salman Khan hugs, kisses Sangeeta Bijlani post birthday bash in Mumbai#SalmanKhan #SangeetaBijlani #Mumbai #India #Bollywood #celebrity #party #viral #Video pic.twitter.com/bRK9QSqQGy
— Free Press Journal (@fpjindia) December 27, 2022
Black out #sonakshisinha at #salmankhan birthday bash💥🎂 @viralbhayani77 pic.twitter.com/KZZTrRod5G
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) December 26, 2022
इसके बाद संगीता जब अपनी गाड़ी की तरफ जाती हैं तो सलमान के बॉडीगार्ड शेरा जल्दी-जल्दी उनकी गाड़ी का गेट खोलने जाते हैं। तभी सलमान खान वहां आते हैं और शेरा के हाथ को पकड़कर उन्हें वहां से हटा देते हैं। सलमान खुद संगीता की गाड़ी का दरवाजा खोल उन्हें अंदर बिठाते हैं और एक बार फिर जाने से पहले उनके गले लगते हैं।
latest #SalmanKhan celebrates birthday with media #HappyBirthdaySalmanKhan
— Devil V!SHAL (@VishalRC007) December 26, 2022
HBD MEGASTAR SALMAN KHAN pic.twitter.com/wHWyQUse23
सलमान खान इस वीडियो में शेरा पर गुस्सा करते हुए भी दिखाई देते हैं। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपने-अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, "ये क्या था भाई. सलमान ने शेरा को धक्का क्यों दिया।" तो एक अन्य ने लिखा है, "पहले प्यार के लिए कुछ भी करेगा"
शादी करने वाले थे सलमान-संगीता!
आपको बता दे, सलमान खान और संगीता बिजलानीएक समय में बी टाउन के सबसे फेवरेट कपल माने जाते थे। रिपोर्ट्स की माने तो इन दोनों को रिश्ता करीब 10 साल तक चला था। यहां तक कि सलमान खान ने फिल्ममेकर करण जौहर के शो में इस बात को कबूला था कि संगीता बिजलानी के साथ उनकी शादी होने वाली थी, जिसके लिए शादी के कार्ड तक भी छप गए थे।
Sangeeta Bijlani
— Madhu S 🇮🇳 - (@mbmclass1990) December 28, 2022
Giraofying bijlis at this age
She is only 62 yrs old.....
Looks so much younger than Salman khan 🥺😎😎@navinupadhyay00 pic.twitter.com/rhKfowKLKe
लेकिन सलमान और सोमी की बढ़ती नजदीकी की वजह से सलमान और संगीता का ब्रेकअप हुआ था। हालांकि इसके बाद भी कई बार सलमान और संगीता को एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपना जमकर रिएक्शन दिया है।
सलमान खान की ग्रेट एंट्री!
अपनी बर्थडे पार्टी में सलमान ने हाई सिक्योरिटी के साथ ग्रैंड एंट्री ली। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने पोज भी दिए। यूं तो भाईजान अपने जन्मदिन पनवेल फार्म हाउस पर मनाते आ रहे हैं, लेकिन इस बार पार्टी उनकी बहन अर्पिता खान के घर पर ऑर्गेनाइज किया गया है।
#srk #shahrukhkhan attend #salmankhan birthday bash in bandra 🤩🕺🎂 @viralbhayani77 pic.twitter.com/JofJklQcIs
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) December 27, 2022
भाईजान ने ग्रैंड अंदाज़ में मनाया Ayat संग अपना जन्मदिन, Salman Khan ने किया अपनी Ex-GF Sangeeta को Kiss.@BeingSalmanKhan #SalmanKhan #SalmanKhanBirthday #aajnewjdekhakya pic.twitter.com/1H7w93XNwo
— Filmy NEWJ (@FilmyNewj) December 27, 2022
भाईजान की बर्थडे पार्टी की रौनक बादशाह खान रहे। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमे शाहरुख कार से उतरते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वो भाईजान को गले लगाकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ऑल ब्लैक लुक में सलमान-शाहरुख दोनों ही बेहद हैंडसम लग रहे हैं।