सड़क हादसे में घायल युवक...सोनू सूद गोद में लेकर दौड़े, खुद पहुंचाया अस्पताल और बचा ली जिंदगी!

किसी की जिंदगी बचाना इंसानियत की सबसे बड़ी मिसाल है। और इस मिसाल के लिए सही मायनो में कोई हीरो फिट बैठता है तो बह है सोनू सूद। पंजाब में सड़क किनारे रात को कार में जख्मी पड़े युवक के लिए बॉलीवुड स्टार सोनू सूद मसीहा बनकर आए। और घायल युबक की जिंदगी बचा ली। क्या है पूरा मामला? आइये हम आपको बताते है।
जख्मी के लिए मसीहा बने सोनू सूद
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद वाकई लोगों के लिए एक 'देवता' स्वरूप हैं। एक्टर ने ना सिर्फ कई इंसानों की जिंदगियों को संवारा है, बल्कि कईयों को नई जिंदगी देने में मदद भी की है। घटना मोगा स्थित कोटकपूरा बाईपास की है। सोनू सूद रात को वहां से गुजर रहे थे। तब उन्होंने देखा कि एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। वह करीब गए तो कार के अंदर एक युवक था।
India's Superhero Sonu Sood🇮🇳❤🙏 pic.twitter.com/1SZoQ1BEwI
— Sonu Sood Army🇮🇳 (@SonuSoodArmy) February 8, 2022
सोनू ने 2 गाड़ियों के हुए एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति को खुद बाहर निकाला और उसे अपनी कार में बैठाकर अस्पताल ले गए। इसके बाद वहां युवक का इलाज कराया। उसकी हालत में सुधार होने के बाद सोनू सूद वहां से वापस लौटे।
क्या है पूरा घटनाक्रम
घटना मंगलवार देर रात की है। जानकारी के मुताबिक, मोगा के कोटकपूरा बाईपास पर दो गाड़ियों का एक्सीडेंट हुआ था। जैसे ही सोनू सूद उस रस्ते से गुजरे तो उन्होंने इस दुर्घटना पर ध्यान दिया। उन्होंने तुरंत अपने सहायको की मदद से गाडी का गेट खोला, और सकुशल घायल युवक को बहार निकला। यंहा पर सोनू सूद ने घायल युवक को गोद में उठाकर फिर दूसरी गाडी से अस्पताल पहुँचाया।
घायल युवक के अस्पताल पहुँचने पर देर रात तक सोनू सूद बंहा मौजूद रहे, जब तक डॉक्टर्स ने उस युबक को क्रिटिकल कंडीसन से बाहर घोसित ना कर दिया। इसी बीच सोनू सूद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। और लोग अब सोनू सूद को एक बार फिर मसीहा मान उनकी वाहवाही कर रहे है।
सोनू सूद की बहन लड़ रही है चुनाव
आपकी जानकारी के लिए बता दे, आगामी महीनो में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने को है। वंही पंजाब विधानसभा चुनाव में सोनू सूद की बहन मालविका सूद भी कांग्रेस के टिकट पर अपनी किस्मत आजमाने उत्तरी है। जिसका समर्थन करते हुए अक्सर सोनू सूद को देखा जा सकता है। आये दिन बह अपनी बहन के साथ पोस्ट करके लोगो से समर्थन देने की गुजारिस करते देखे जा सकते है।
रियल लाइफ हीरो है सोनू सूद
बीते दिनों देशभर ने एक आपदा को देखा, जिस कारन देशभर में लॉक डाउन लग गया। जंहा एक तरफ पार्टी, नेता और जनता अपने घरो में दुबकी बैठी थी वंही सोनू सूद खुले रोड पर लोगो की मदद को आगे आये। उन्होंने प्रवासी मजदूरों को अपने गांव पहुँचाया और राहत सामग्री भी बांटी। और यह कार्य सोनू सूद फॉउंडेशन की तरफ से आज तक निरंतर जारी है।