कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के हार्ट में हुआ ब्लॉकेज, हुई 4 बाईपास सर्जरी!

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने बुधवार को मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में हार्ट सर्जरी करवाई है। एक्टर की तबीयत वेब सीरीज की शूटिंग करते हुए बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल के मुताबिक सुनील की सर्जरी सफल रही और वो बिल्कुल ठीक हैं।
राहत की खबर यह है, कि सुनील ग्रोवर गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। अस्पताल से बाहर आते हुए सुनील ग्रोवर की पहली झलक सामने आई है। तस्वीर में सुनील हाथों से हार्ट बनाते हुए पैपराजी को पोज दे रहे हैं।सुनील की ये फोटो देख एक्टर के फैंस थोड़ा इमोशनल जरूर हो गए हैं। वे सुनील ग्रोवर की स्पीडी रिकवरी के लिए दुआ कर रहे हैं।
सुनील को क्या हुआ था?
2 फरवरी को PTI की एक रिपोर्ट में बताया गया कि सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई। सुनील को मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में ऐडमिट करवाया गया था। न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुनील के हार्ट में ब्लॉकेज डायग्नोज़ हुआ था। बावजूद इसके उन्होंने पुणे में एक वेब सीरीज़ की शूटिंग खत्म की। इसके बाद वो सर्जरी के लिए गए।

इस दौरान सुनील कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए। शुरुआत में सुनील ग्रोवर को मेडिसिन पर रखा गया। फिर 12 दिन बाद उनका coronary angiogram किया गया। सुनील की तीन प्रमुख हार्ट (कोरोनरी) धमनियों (arteries) में ब्लॉकेज था। जिसमें 2 धमनियों में 100% ब्लॉक और तीसरी धमनी में 70-90% ब्लॉक था। गनीमत ये थी कि सुनील का हार्ट नॉर्मल फंक्शन कर रहा था।
सुनील ग्रोवर की 4 बाईपास सर्जरी हुई। सर्जरी के 7 दिन बाद सुनील ग्रोवर को 3 फरवरी को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। सुनील की रिकवरी अच्छे से हो रही है। वे अपनी डेली एक्टिविटीज को बखूबी कर रहे हैं।
बीमारी में भी शूट कर रहे थे सुनील ग्रोवर

खबरों के मुताबिक, सुनील के हार्ट में ब्लॉकेज पाए गए थे. ऐसे में उनकी सर्जरी होना बेहद जरूरी था। वरना हार्ट अटैक का रिस्क हो सकता था। सर्जरी से पहले कॉमेडियन अपनी अपकमिंग सीरीज की शूटिंग में बिजी थे। तबीयत खराब होने के बावजूद सुनील शूट कर रहे थे। पर जैसे ही शूट एंड हुआ वो ट्रीटमेंट के लिए निकल गए थे।
सुनील का वर्कफ्रंट
सुनील के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार वेब सीरीज 'सनफ्लॉवर' में नजर आए थे। सुनील को फेम 'द कपिल शर्मा शो' में गुत्थी के रोल से मिला। हालांकि, कपिल शर्मा से कुछ विवाद होने के कारण सुनील ने इस शो को छोड़ दिया था।